-अतिशय क्षेत्र बरही में विराग सागर महाराज ससंघ का हुआ प्रवेश
भिण्ड, ब्यूरो। श्री 1॰॰8 अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरही में 26 फरवरी से 3 मार्च तक होने वाले श्री 1॰॰8 मज्जिनेन्द्र अजितनाथ पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के लिए गणाचार्य विराग सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि गणाचार्य विराग सागर जी महाराज ससंघ का सम्मेद शिखरजी से पद विहार करते हुये इटावा पहुंचे वहां पर रात्रिकालीन विश्राम के पश्चात प्रातःकाल इटावा से बरही जैन मंदिर के लिये विहार करते हुए जैसे ही चंबल के तट पर विराजमान मरसलंज गौरव आचार्य सौभाग्य सागर महाराज, आचार्य सुरत्न सागर महाराज, ससंघ ने गणाचार्य विराग सागर महाराज की आगवानी की दोनों गुरू भाईयों का मिलन देखकर सभी का मन गद्गद् हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों की जयघोष लगाई और सभी मुनिराजों ने आचार्य की भक्ति की। इस अवसर पर इटावा, बरही, भिण्ड आदि स्थानों से आए सैकडों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
गणाचार्य विराग सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश